महाराष्ट्र

Accident In MH: दर्दनाक हादसा, खोपोली इलाके में बस खाई में गिरी, 8 की मौत, 32 लोग घायल, 40 यात्री थे सवार

रायगढ़, 15 अप्रैल। Accident In MH : महाराष्ट्र में रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे की वजह सामने नहीं आई है। हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे ( National highway) पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ।

सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button