Breaking Newsमध्यप्रदेश

MP Budget 2023: पेपरलेस बजट की तैयारी पूरी, शिवराज कैबिनेट में बजट पर लगी मुहर, गृहमंत्री मिश्रा ने बताया अमृतकाल

भोपाल, 01 मार्च। MP Budget 2023 : मध्यप्रदेश में आज पहली बार पेपरलेस बजट पेश हो रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट से पहले कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। कैबिनेट से बजट को मंजूरी मिली है। शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद पेपर लेस बजट पेश करने की तैयारी पूरी हुई।

पेपरलेस बजट के लिए विधानसभा में टैबलेट वितरण केंद्र बनाया गया है। विधायक को टैब वितरण केंद्र से टैबलेट मिलेगा। टैबलेट में पूरा बजट होगा। कैबिनेट की बैठक में बजट पारित हो गया। बजट पेश करने के पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पूजा अर्चना की। बजट पारित होने के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कैबिनेट की ब्रीफिंग कर रहे है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बजट को अमृतकाल का बजट बताया है। गृहमंत्री ने कहा कि अमृत काल में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की कल्पना को साकार करने के लिएये बजट है। निश्चित रूप से मानता हूं बहुत ही बेहतर बजट साबित होने वाला है। प्रदेश की जनता के जीवन स्तर में बदलाव के लिए भी यह बजट है। आज जो आ रहा है निश्चित रूप से बदलाव लाएगा। हमारी सरकार हर बार जनता के बीच में बजट लाती है वो जनहित हितैषी बजट जन कल्याणकारी बजट होता है। बहुजन हिताय सभी वर्गों का ध्यान भी रखा जाता है। अभी तक तो सब वर्गों का ध्यान रखा गया है। निश्चित रूप से महिलाओं के सम्मान और कल्याण इन चीज़ों पर विशेष ध्यान हमारा बजट देगा। ऐसे हमारी सोच है। ये बजट मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button