छत्तीसगढ

CG Big Breaking : बड़ी खबर…! कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा-कलेक्टर संजीव झा समेत ये 3 SP हटाए गए…देखें चुनाव आयोग ने का आदेश

रायपुर, 11 अक्टूबर। CG Big Breaking : आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर-एसपी को हटाने का आदेश आयोग ने दिया है। जिन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया गया है। उसमें रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलक्ष सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण, बिलासपुर के एडिश्नल एसपी अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं।

चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने आज शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिनहा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है।

आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी। इस बारे मे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले से पूछा तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button